होली पर युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पैसों का विवाद बना वजह
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 08:25 PM (IST)
बराड़ा (अनिल): साहा के गावँ दिनारपुर में होली के दिन चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही पुलिस की जांच में हत्या का मुख्य कारण पैसों का लेन देन ही बताया जा रहा है। एसएचओ करमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अर्जुन से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। जब पश्चिम बंगाल के रहने वाले इस युवक ने इनकार किया, तो इन तीनों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी
पुलिस टीम ने होली के दिन गाँव दीनारपुर में हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साहा थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दिनारपुर निवासी राकेश कुमार ने 4 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात हमलावरों ने पश्चिम बंगाल के निवासी अर्जुन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। उसका शव गांव के ही बस अड्ढे के पास खेत में मिला था।
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान साहा के ही गांव बजीदपुर निवासी विकास, शाहबाद के गांव कल्याणा निवासी गौरव उर्फ बैली और दिनारपुर के विकास कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आज साहा थाना पुलिस, पकड़े गए तीनों आरोपियों विकास, गौरव और दूसरे विकास को उसी गन्ने के खेत में लेकर पहुंची, जहां बुधवार को अर्जुन का लहूलुहान शव मिला था। पुलिस ने मौके पर घटनाक्रम को दोहराया ताकि कत्ल की एक-एक कड़ी जोड़ी जा सके।
पुलिस ने शनिवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। कर्मवीर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी ताकि हत्या मे इस्तेमाल हथियार की बरामदगी की जा सके।वही हत्या का मुख्य कारण पैसों का लेन देन ही बताया जा रहा है वही एसएचओ करमवीर के मुताबिक, आरोपियों ने अर्जुन से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। जब पश्चिम बंगाल के रहने वाले इस युवक ने इनकार किया, तो इन तीनों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।