Haryana Crime: फरीदाबाद में 4 वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मम हत्या, खबर पढ़ दहल जाएगा दिल

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 02:52 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के लक्कड़पुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। मामला सूरजकुंड थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य जांच एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

गला रेतकर की बच्चे की हत्या 

पुलिस के अनुसार बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों और मकान मालिक के अनुसार मृतक बच्चे का परिवार कुछ महीने पहले ही इस इलाके में किराए पर रहने आया था। 

प्रारंभिक जानकारी में बच्चे के सौतेले पिता की भूमिका पर संदेह जताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static