फरीदाबाद में होटल और स्पा में पुलिस की रेड, हिरासत में लिए कई युवक-युवतियां; मचा हड़कंप
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 05:41 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद पुलिस ने गलत गतिविधियों की सूचना मिलने पर बेबी प्लाज़ा स्पा और होटल बिग टाउन में छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल और स्पा में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 से 6 युवतियों के साथ कुछ पुरुषों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मौके से मिले लोगों की पहचान, दस्तावेजों और होटल के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि चल रही थी या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।