चंडीगढ़ मर्डर स्पॉट से 50 मीटर दूर था नाका, एक्शन न लेने पर SI सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड...

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 12:01 PM (IST)

चंडीगढ़: सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के समय 50 मीटर दूर नाका लगा था लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मी न तो हमलावरों पर तत्काल कोई कार्रवाई कर पाए और न ही वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचना दी।

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकों पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। लापरवाही मिलने पर पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। बुधवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे कानून-व्यवस्था नाकों पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई स्थानों पर ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह ने पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इनमें सेक्टर-11 थाना में तैनात एसआई बचित्तर सिंह और महिला कांस्टेबल सुमन, लेक पुलिस पोस्ट के वरिष्ठ कांस्टेबल राबिन, सेक्टर-3 थाना की महिला कांस्टेबल दीक्षा और आईटी पार्क थाना की वरिष्ठ महिला कांस्टेबल जसपाल कौर शामिल हैं। सभी को जिला पुलिस लाइन, सेक्टर-26 से अटैच कर दिया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static