पानीपत में इंसानियत की हदें पार; 5 माह के भ्रूण को कुत्तों ने नोचा, पुलिस ने शव गृह में रखवाया

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 08:16 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा): हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा कस्बे के गांव उरलाना खुर्द में एक 5 माह का भ्रूण मिला है। जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। ये देखकर एक पेंटर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मौके से सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद भ्रूण को वहां से सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं, पुलिस ने गांव में पूछताछ शुरू कर दी है।

PunjabKesari

मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने बताया कि वो गांव उरलाना खुर्द का रहने वाला है। वो पेंटर का काम करता है। रविवार की सुबह करीब 6 बजे वो गांव की फिरनी के बाद टहलने के लिए गया था। वहां तालाब किनारे वो घूम रहा था। तभी उसने देखा कि तालाब के साथ पक्की नाली में काफी कबाड़ जमा है। जिसमें से आवारा कुत्ते एक भ्रूण को नाले से निकालकर उसे नोच रहे थे। उसे कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद उसने देखा कि भ्रूण, जोकि करीब 5 माह का था। ये देख उसने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। भ्रूण को देखकर प्रतीत हुआ कि उसे किसी ने पहचान छिपाने के लिए जन्म से पहले ही फेंक दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static