गन्नौर खंड वेतन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन और वर्तमान BDPO समेत 5 अधिकारी दोषी करार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 01:46 PM (IST)

सोनीपत: गन्नौर खंड में हुए वेतन घोटाले में अब जांच की आंच आई है। गांव शेखपुरा के जलकर्मी रोहतास अपनी रिटायरमेंट से 22 महीने अधिक समय तक वेतन लेते रहे थे। शिकायत के बाद जिला परिषद के सीईओ की ओर से की गई जांच में तत्कालीन बीडीपीओ पूनम चंदा, मौजूद बीडीपीओ राजेश टिवाणा, एक सहायक व दो लेखा लिपिक को दोषी पाया गया है। 

पंचायती राज विभाग के निदेशक की ओर से जारी आदेशों में अब पांचों अधिकारियों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं गांव कैलाना के जलकर्मी श्रवण की वर्तमान में आयु 75 साल है, जबकि उसे सरकारी रिकार्ड में 62 वर्ष का दिखाया गया है। वह विभाग में काम करते हुए वेतन ले रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static