भारत जोड़ो यात्रा में नंगे बदन शामिल हुआ 5 साल का अभिमन्यु, कड़ाके की ठंड में राहुल संग की कदमताल

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 01:09 PM (IST)

रोहतक : हरियाणा में शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में चौंकाने वाला सीन दिखा। जहां राहुल गांधी के साथ रोहतक के पांच वर्षीय मासूम अभिमन्यु शर्मा भी कदमताल करते दिखे। कड़ाके की ठंड में  जहां राहुल हाफ टी-शर्ट में थे तो अभिमन्यु एक धोती पहने हुए थे। जब राहुल गांधी ने अभिमन्यू से पूछा कि बेटा ठंड नहीं लगता तो उसने जवाब दिया कि मैं एथलीट हूं और सुबह ग्राउंड में दौड़ लगाता हूं।

अभिमन्यु के पिता सुनील शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले वह मोबाइल फोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो देख रहा था। जिसके बाद उसने इस यात्रा के बारे में पूछा। वहीं बाद में अभिमन्यु ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई। बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए जब राहुल गांधी की यात्रा यहां पहुंची तो उसमें शामिल हुआ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static