Haryana: AICC ऑब्जर्वर ने राहुल गांधी से की शिकायत, बोले- जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे नेता

punjabkesari.in Friday, Jun 20, 2025 - 08:21 PM (IST)

डेस्क: राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें उनके जिलों में आने वाली समस्याओं, कांग्रेस की गुटबाजी और जिला अध्यक्षों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही राज्य पर्यवेक्षकों की कार्यप्रणाली पर भी बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, AICC ऑब्जर्वर ने हरियाणा कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं के खिलाफ राहुल गांधी को शिकायत दी है कि वे जिला अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि AICC ऑब्जर्वर के दौरे के दौरान कई जिलों में अनुशासनहीनता और गुटबाजी देखने को मिली है। वहीं, आज राहुल गांधी ने दिल्ली में हरियाणा में कांग्रेस संगठन के निर्माण के कार्य का फीडबैक लिया।

इससे पहले, राहुल गांधी 4 जून को चंडीगढ़ आए थे। उन्होंने चंडीगढ़ कांग्रेस मुख्यालय में तीन घंटे तक लगातार बैठकें कीं, जिनमें वरिष्ठ नेता और AICC, PCC के पर्यवेक्षक शामिल थे। राहुल गांधी ने गुटबाजी पर जीरो टॉलरेंस का स्पष्ट संदेश दिया और पैनल के चयन को मेरिट आधार पर और कार्यकर्ताओं की राय के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने 30 जून तक हरियाणा के 22 जिलों में जिला अध्यक्षों के चयन की समयसीमा तय की, जिसमें पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static