महिला थाने में मिलने आया दिल्ली पुलिस का जवान मिला कोरोना पॉजिटिव, SHO समेत 9 पुलिसकर्मी क्वारंटाइन

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 06:22 PM (IST)

चरखी दादरी(नरेंद्र): 23 अप्रैल को चरखी दादरी के महिला थाने में अपने रिश्तेदार से मिलने आया दिल्ली पुलिस का जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके पॉजिटिव मिलने पर अब चरखी दादरी के पूरे थाने को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसमें महिला थाना एसएचओ समेत 9 पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी की स्क्रीनिंग की गई और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक संक्रमित मिला पुलिस जवान 23 अप्रैल गुरुवार को महिला थाने में अपने जीजा से मिलने आया था। दोनों जीजा-साले ने थाने में ही खाना खाया था। वे इधर-उधर भी घूमे थे। इसके बाद वह दिल्ली चला गया। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो थाने में हड़कंप मच गया। 

आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम थाने पहुंच गई। सभी की स्क्रीनिंग की गई और महिला थाना एसएचओ समेत 9 पुलिसवालों को क्वारंटाइन कर दिया। उनके सैंपल रोहतक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा ने की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static