Faridabad में भरभराकर अचानक गिरी मकान के छज्जे की रेलिंग, महिला की गई जान...सदमे में पूरा परिवार

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 03:49 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद की भारत कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान के छज्जे की रेलिंग गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। इस मौके इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस मकान में यह हादसा हुआ, उसकी हालत काफी जर्जर थी। उनका कहना है कि मकान मालिक को भवन की खराब स्थिति की जानकारी होने के बावजूद उसे किराए पर दे दिया गया, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई, जब महिला छज्जे के पास मौजूद थी। इसी दौरान अचानक रेलिंग टूटकर गिर गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर और असुरक्षित भवनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static