टोल ना देने को लेकर प्लाजा पर युवकों का तांडव, तोड़फोड़ कर टोल कर्मियों से की मारपीट

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 02:48 PM (IST)

अंबाला(अमन): अंबाला के शम्भू टोल प्लाजा पर टोल टैक्स अदा करने को लेकर हुए विवाद में 3 युवकों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की और टोल कर्मियों से मारपीट की। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। है। गिरफ्तार किए गए तीनों युवक पंजाब के रहने वाले हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट की तस्वीरें

जानकारी के अनुसार एनएच-44 अंबाला शम्भू टोल प्लाजा पर कुछ युवकों टोल न अदा करने की जिद्द पर अड़ गए, लेकिन टोल कर्मी नहीं माने। इसके बाद युवक वापिस आए और टोल कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने टोल पर शीशे तोड़ फोड़ते हुए जमकर हंगामा किया। यह पूरी घटना प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। शम्भु टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने व कर्मचारियों से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 20/21 जुलाई की देर रात्रि की है, जब शम्भु टोल प्लाजा पर कार में सवार व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ व टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मारपीट की गई।

फास्टैग से टोल ना कटने पर प्लाजा कर्मचारियों ने मांगा था कैश

अंबाला शहर सदर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान पटियाला के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी, राजपुरा निवासी तजिन्द्र सिहं उर्फ राणा व पटियाला के गांव राजगढ़ के रहने वाले हरजीत सिहं उर्फ हीरा के रूप में हुई है। आरोपियों ने फास्ट टैग से टोल टैक्स अदा ना होने पर टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा टोल टैक्स से सम्बन्धित राशि मांगने पर बिना राशि अदा किए बैरीगेट खोलने के लिए दबाव बनाया तो बैरीगेट ना खोलने पर आरोपियों ने मौके पर अन्य साथियों को भी बुला लिया और करीब आधा दर्जन आरोपियों ने तोडफोड़ करते हुए कर्मचारियों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static