गली से गुजर रहे दम्पत्ति पर ईंटों से हमला, 4 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 02:08 PM (IST)

जींद (राठी) : झांझ गेट से बैंड मार्कीट स्थित अपने घर जा रहे दम्पत्ति पर 4 लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। इसमें पति को गंभीर चोटें आई है जो सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 4 लोगों के खिलाफ हमला करने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

शहर की बैंड मार्कीट निवासी राजेन्द्र ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई रात को उसका पड़ौसी रणधीर गली की नाली के पानी को लेकर पहले हुई कहासुनी की रंजिश के तहत उसके साथ झगड़ा करने लगा। जिसकी शिकायत को लेकर वह और उसकी पत्नी राजा देवी झांझ गेट स्थित पुलिस चौकी में चले गए।

वहां पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर आने को कहा औऱ उन्हें घर भेज दिया। उसके बाद वह पैदल ही चौकी से अपने घर की तरफ चलने लगे। पीछे से ऱणधीर ने उस पर ईंट मारी। जिससे वह नीचे गिर गया और रणधीर के भानजे आशु और रणधीर के पिता रामप्रसाद ने उसे लात-घूसे मारे। रणधीर की पत्नी रेनु ने उसकी आंख पर ईंट मारी। उनके द्वारा शोर मचाने पर चौकी से पुलिसकर्मी आ गए। जिन्हें देखकर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static