यमुनानगर में दो पक्षों में जमीनी विवाद बना रणभूमि, जेसीबी से हमला और पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 02:01 PM (IST)
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के कस्बा प्रताप नगर में एक दुकान के प्लाट को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष इस दुकान के प्लाट पर अपना-अपना दावा पेश कर रहे थे। एक पक्ष तो जेसीबी लेकर पहुंचा और दूसरे पक्ष पर जेसीबी चढ़ाने शुरू कर दी, जबकि इसके बाद हुई पत्थर बाजी में कुछ लोग छोटी भी हो गए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अब पुलिस जांच कर रही है
यमुनानगर के कस्बा प्रताप नगर में एक जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ही पक्ष इस जमीन पर अपना हक बता रहे थे और इस प्लॉट को लेकर पहले भी कई बार मामूली कहासुनी हो चुकी है। एक पक्ष का आरोप है कि प्लॉट उनका है और पास में दुकानदार अपनी दुकान का सामान यहां रखकर इस दुकान के प्लाट को कब्जाना चाहता है।
आज वह अपने प्लॉट की देखने आए थे और देखा कि यहां पर तो पाइप पड़े हैं। उन्होंने जेसीबी की मदद से और कुछ लोगों की मदद से पाइप हटवाना चाहा तो तो पड़ोसी दुकानदारों ने उन पर पथराव कर दिया जिससे उन लोगों को चोट भी आई है।
एक तरफ तो एक पक्ष इसे अपना बता रहा है और वह आज यहां से कब्जा खाली करवाने के लिए पहुंचा था लेकिन दूसरे पक्ष का कहना है कि यह प्लॉट उनका है और मामला कोर्ट में पहुंचा हुआ है। बावजूद उसके आज यह लोग यहां पहुंचे और जबरन इन्होंने पाइप उठाकर दूसरी तरफ फेंकने शुरू कर दिए और उनकी गाड़ी को भी हटा दिया जबकि इन लोगों ने जब इनको रोकने का प्रयास किया तो इन्होंने जेसीबी को उनके ऊपर चढ़ने का प्रयास किया।
हालांकि जेसीबी के आगे से हटकर इन लोगों ने अपनी जान बचाई। ऐसे में इनका कहना है कि इनको अभी भी खतरा बना हुआ है लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर काफी लेट पहुंची। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष तीतर भीतर हो चुके थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है लेकिन एक पक्के तीन से चार लोगों को पत्थर लगने से चोट भी लगी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)