हरियाणा के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, HKRN के जरिए भरें इन पदों पर आवेदन... जानें डिटेल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 01:47 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से विदेश में नौकरी के लिए योग प्रशिक्षकों, हीटिंग वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) की मरम्मत व प्लंबर के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

एचकेआरएन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभी आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि, चयन होने पर वेतन आदि का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है। आवेदनों की स्थिति के अनुसार आगामी निर्णय होगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इन पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी देख सकते हैं और अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। आवेदनों की संख्या की समीक्षा के बाद निगम जल्द ही चयन मानदंड, वेतनमान और अंतिम तिथि से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static