पहले किया किडनैप फिर खुद ही कोर्ट के बाहर छोड़कर भागे आरोपी, बस इस एक वजह से फेल हुआ Plan

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 02:41 PM (IST)

रोहतक: मॉडल टाउन क्षेत्र में दिन-दिहाड़े एक युवक के सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने काले रंग की गाड़ी में एक युवक को जबरन बैठाया और मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और इलाके में की गई नाकाबंदी के दबाव में आरोपी शाम के समय युवक को कोर्ट परिसर के बाहर छोड़कर भाग खड़े हुए।

फोन कॉल से खुला अपहरण का राज
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित परिवार की महिला रेणु के मोबाइल पर उसकी बहन के बेटे हर्ष की कॉल आई। हर्ष ने घबराते हुए बताया कि कुछ युवक उसके बेटे अंकुश को जबरन काले रंग की गाड़ी में डालकर ले गए हैं।

5 के खिलाफ केस दर्ज, पुलिसिया दबाव में छोड़ा
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध गाड़ी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के बढ़ते शिकंजे और पकड़े जाने के डर से आरोपी शाम को अंकुश को कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षित छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बरामद युवक अंकुश से पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि वारदात के कारणों की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static