तेज रफ्तार कार बनी काल, शोक जताने जा रहे 2 भाइयों को रौंदा...दोनों की मौत से परिवार में मातम
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 04:03 PM (IST)
हिसार : हरियाणा के हिसार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवा दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक भाइयों की पहचान नलवा निवासी राजपाल (68) और उनके भाई जिलेसिंह (56) के रुप में हुई है। दोनों सुबह बाइक पर सवार होकर शोक जताने रावलवास कलां जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हिसार से खाटूश्याम जा रही कार की चपेट में आ गई जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि दोनों भाई खेती करते थे। बुधवार की सुबह वे रावलवास कलां गांव जा रहे थे। पनिहार चौक पर हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को एक युवती चला रही थी। उसके साथ उसके स्वजन भी सवार थे। पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)