रफ्तार का कहर- Dwarka Expressway पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक गंभीर
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 07:43 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): बुधवार दोपहर बाद द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक खौफनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर क्रेश बेरियर से जा टकराई और पलट गई। इस घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास जा रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वह मौके पर ही रुक गए और पलटी हुई कार में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने लगे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से कार को एक्सप्रेसवे से हटवाया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार काफी अधिक रफ्तार में थी। जब कार सेक्टर-37डी के कट पर पहुंची तो चालक कार से अपना संतुलन खो बैठा और कार क्रेश बेरियर तोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। राहगीरों ने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को देकर मौके पर बुलाया। घायल को कार से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस की मानें तो घायल की पहचान नहीं हुई है। गाड़ी नंबर के आधार पर परिजनों का पता लगाया जा रहा है।