तेज रफ्तार थार का कहर; फरीदाबाद में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को रौंदा, 5 बच्चों से सिर से उठा पिता का सहारा

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 07:15 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के चंदावली मोड़ के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जहां सड़क पार कर रहे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की थार कार की टक्कर से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बुलंदशहर, यूपी के रहने वाले थे और पिछले 5-6 साल से फरीदाबाद में जड़ी-बूटी बेचने का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को अनाथ छोड़ गया जिसका जिम्मेदार तेज रफ्तार कार चालक था ।

बता दें कि हादसे के समय जयप्रकाश चंदावली मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी एक थार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में जयप्रकाश का इलाज चल रहा था, लेकिन लगभग दो घंटे के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। जयप्रकाश की पत्नी राजेंद्री ने बताया कि उनके पति कल शाम किसी काम से मार्केट गए थे और वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान ये भयानक हादसा हुआ। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जयप्रकाश अपने सास-ससुर, पत्नी और पांच छोटे बच्चों के साथ चंदावली मोड़ के पास ही एक झोपड़ी में रहते थे। इस हादसे से पूरा परिवार बहुत परेशान है और थार चालक के खिलाफ कड़ी कारवाही और न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static