फरीदाबाद में कैब ड्राइवर का मर्डर, कार के अंदर डेड बॉडी मिलने से मचा हड़कंप; गर्दन पर मिले चोट के निशान
punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 03:24 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आई है। यहां सेक्टर-77 में कैब ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है। गाड़ी की ड्राइवर सीट पर मृत अवस्था शव पड़ा मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार, KLJ सोसायटी निवासी प्रकाश कुमार के रुप में हुई है। रस्सी से गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के गले पर रस्सी से दबाने के निशान मिले है। सुबह 7 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।