काम कर रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, नीचे दबने से 2 महिलाओं की मौत
punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 07:38 PM (IST)

भिवानी : भिवानी जिले के सांगा गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल गांव के ईंट भट्ठे पर 2 महिला मजदूरों पर दीवार गिर गई। जिसमें दीवार के नीचे दबने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कई अन्य मजदूरों ने मुश्किल से भागकर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के मुकद्दसपुर निवासी 40 वर्षीय सुनैना और 44 वर्षीय सुब्ता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठे पर महिलाओं समेत कई मजदूर काम कर रहे थे। काम के दौरान दोनों महिलाऐं पास में सो रही थी। अचानक से ईंटों की दीवार गिर गई, जिसमें दोनों महिलाएं दीवार के नीचे आ गई। वहीं बाकी मजदूरों ने भी भागकर जान बचाई। बाद में मजदूरों ने ही दोनों घायल महिलाओं को ईंटों की दीवार के नीचे से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)