Bhiwani: मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, भागते समय बाइक ग्रिल से टकराई, दोनों की टांगें टूटीं
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 04:12 PM (IST)
भिवानी : सी.आई.ए.-2 पुलिस ने ड़ोसी जिलों के साथ राजस्थान तक हत्या, डकैती व लूट के 2 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पुलिस से भागते समय टांगें तुड़वा बैठे। सी.आई. ए.-2 पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाश चरखी दादरी निवासी जोनी व अंकित हैं। जोनी पर चरखी दादरी के साथ भिवानी व हिसार ही नहीं राजस्थान में भी हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती व चोरी के 25-30 केस दर्ज हैं।
वहीं अंकित पर हत्या के प्रयास सहित 2 केस दर्ज हैं। डी.एस.पी. अनूप कुमार ने बताया कि सी. आई.ए.-2 पुलिस को सूचना मिली थी कि तोशाम बाईपास पर नहर के साथ देवसर रोड पर बाइक सवार 2 युवक मुंह ढके बैठे हैं। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सी. आई.ए.-2 इंचार्ज विशेष कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे व बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक नहर की ग्रिल से टकराई और दोनों की टांगें टूट गईं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)