हांसी-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, 1 साल पहले  ही हुई थी शादी; उजड़ा हंसता खेलता परिवार

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 05:04 PM (IST)

हिसार : हिसार जिले के हांसी से आज शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक घटना ने परिवार को गहरा सदमा दे दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा हांसी-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के भवानीपुर गांव निवासी करीब 30 वर्षीय शाहरून के रुप में हुई है। शाहरून एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। वह भिवानी से हरिद्वार की ओर गाड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान अहले सुबह उसकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिससे उसकी जान चली गई। 

एक साल पहले हुई थी शाहरून की शादी

सूचना पाकर बस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हांसी के अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि शाहरून की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। परिवार में उसकी पत्नी, मां और दो भाई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static