दर्दनाक वारदात: सूने घर में युवक ने ली खुद की जान, 6 महीने पहले बच्चों संग मायके चली गई थी पत्नी

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 12:29 PM (IST)

रोहतक : रोहतक के भाली-आनंदपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 37 वर्षीय सुरेश का शव उनके ही घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह जब पड़ोसियों की नजर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मानसिक परेशानी और अकेलेपन के चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

6 महीने पहले बच्चों संग मायके चली गई थी पत्नी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश की शादी सोनीपत के गांव लाठ में हुई थी। पिछले करीब 6 महीने से पारिवारिक अनबन के कारण उनकी पत्नी अपने दोनों बेटों (13 वर्ष और 10 वर्ष) को लेकर मायके गई हुई थी। इसके बाद से ही सुरेश घर में अकेले रह रहे थे।  परिवार पर पहले भी टूट चुका है दुखों का पहाड़सुरेश के परिवार की स्थिति बेहद दुखद रही है। उनकी मां का देहांत पहले ही हो चुका था, जबकि करीब डेढ़ साल पहले उनके पिता महेंद्र सिंह की भी ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई थी। परिवार में अकेले बचे सुरेश अपनों के जाने के बाद से काफी परेशान रहते थे।

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static