हरियाणा की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अभय चौटाला, प्रकाश भारती ने दी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 12:33 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो पार्टी ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसकी जानकारी देते हुए इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान प्रकाश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो ने कुरुक्षेत्र से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला के नाम की घोषणा की गई है।

इस मौके पर इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा व पूर्व विधायक इनेलो भी मौजूद रहे। इनके अलावा इनेलो अनुशासन समिति के चैयरमैन शेर सिंह बड़शामी भी मौजूद रहे। दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता है जबकि भाजपा की तरफ से अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

बता दें कि अभय चौटाला के इनेलो के महासचिव है तथा ओमप्रकाश चौटाला के बेटे है। अभय चौटाला ऐलनाबाद से विधायक है। इससे पहले अभय ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2004 में चुनाव लड़ा था। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल ने एक लाख 60 हजार वोटों से हराया था।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static