कांग्रेस के पास नहीं उम्मीदवार, नेता एक दूसरे को चुनाव लड़ने की दे रहे हैं सलाह: अभय चौटाला

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 04:07 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला आज फतेहाबाद पहुंचे थे। वे यहां जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। अपने संबोधन में अभय चौटाला ने इनेलो कार्यकर्ताओं से चुनावों को लेकर पूरे जी जान से जुट जाने के आह्वान किया। 

इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी की बैठक है। उसके बाद लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। अभय सिंह चौटाला भाजपा और कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर 400 पार का दावा कर रही है, वहीं हालत यह है कि उनके पास तो अपना उम्मीदवार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यही हाल कांग्रेस का भी है, कांग्रेस में कोई नेता चुनाव ही नहीं लड़ना चाहता है, क्योंकि उन्हें परिणामों का पता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता तो एक दूसरे को चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। अभय ने अशोक तंवर को लेकर भी चुटकी ली। ईडी को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा दिल्ली में की जा रही है रैली के संबध में पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह लोग केवल रैली ही कर रहे हैं, इक्ट्ठे नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि अगर इक्ट्ठे हो जाएं तो भाजपा से छुटकारा मिल जाए। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static