नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भपात, हरियाणा के युवक सहित कांगड़ा का मेडिकल स्टोर संचालक Arrest

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 11:10 AM (IST)

हिसार: जिले के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ हिसार में कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसका अपहरण कर हिमाचल ले जाने और गर्भवती होने पर वहीं पर गर्भपात करवाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के अलावा हिमाचल प्रदेश के मेडिकल स्टोर संचालक व एक आशा वर्कर को गिरफ्तार किया है। तीनों को मंगलवार को हिसार की अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले हिसार निवासी युवक रविकांत को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया था। नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके साथ हिसार के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी दुष्कर्म हुआ। जब वह गर्भवती हो गई तो उसको दवा देकर गर्भपात करवा दिया और भ्रूण को वहां पर मिट्टी में दफना दिया।

पुलिस ने बताया कि इस बारे में जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने हिमाचल के कांगड़ा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक देशराज से दवा खरीदी थी और आशा वर्कर संदेश की भी मदद ली थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस बारे में पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी रविकांत के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस को रविकांत के बारे में जानकारी मिली तो उसको हिमाचल प्रदेश में जाकर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग लड़की बरामद की थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static