Rain: हरियाणा में सुबह-सुबह बारिश, कुछ घंटों में 15 जिलों में बूंदाबांदी-आंधी का Alert...जानें अपने जिले का हाल

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 08:26 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज सुबह से मौसम (Haryana Weather) सुहावना हो गया। भीषण गर्मी के बीच मौसम के बदलने से लोगों को राहत मिली है। सुबह 4 बजे से ही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आंधी चलने लगी। इसके बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश (Rain in haryana) शुरु हुई। सोनीपत, कैथल, हिसार और महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट (Yellow-Orange Alert) जारी किया है।

कई जिलों में मौसम खराब 

बताया जा रहा है कि सोनीपत में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। वहीं कैथल के कलायत में सुबह बारिश के बाद अब आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। हिसार में भी बादलों छाए हुए हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम खराब है। अगले कुछ घंटों में चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, रेवाड़ी और गुरुग्राम सहित लगभग पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

तेज हवा के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका

वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चेतावनी जारी की है कि आज प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि  की भी आशंका जताई गई है। इसके बाद 18 से 20 मार्च के बीच बारिश की गतिविधियां और बढ़ने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static