ACB action in Ambala : वन विभाग के 2 कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े, कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर मांगी थी घूस

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 09:04 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में ACB की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वाइल्ड लाइफ विभाग में कार्रवाई करते हुए विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार और उनके ड्राइवर भरत को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
 
ACB से मिली जानकारी के अनुसार डॉग और पिग फार्म चलाने वाले संदीप नाम के व्यक्ति द्वारा पशुओं के चारे के लिए रखे गए मांस को लेकर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने उन पर दबाव बनाना शुरू किया। कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे 50 हजार रुपये की मांग की गई और धमकी दी गई कि पैसे न देने पर उन्हें 20 साल की जेल हो सकती है। 

PunjabKesari

संदीप और इंस्पेक्टर के बीच 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। जिसमें से 10 हजार रुपये इंस्पेक्टर पहले ही ले चुका था। बाकी के 30 हजार रुपये देने के लिए आज संदीप को ऑफिस बुलाया गया था। जैसे ही इंस्पेक्टर और उसके ड्राइवर ने 30 हजार रुपये की राशि ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा। ACB की टीम ने बताया संदीप और इंस्पेक्टर के बीच 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। जिसमें से 10 हजार रुपये इंस्पेक्टर पहले ही ले चुका था। बाकी के 30 हजार रुपये देने के लिए आज संदीप को ऑफिस बुलाया गया था। 

फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ACB की इस बड़ी कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static