हरियाणा में मौसम का यू-टर्न, इस जिले में झमाझम बरसे बादल...अगले 4-5 दिन तेज बारिश की संभावना
punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 12:42 PM (IST)
अंबाला ( अमन कपूर ) : हरियाणा के अंबाला आज मौसम ने करवट ले ली है। जिले में झमाझम बारिश हुई है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लगातार बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने बारिश के बाद चैन की सांस ली।

2 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश के आसार
बरसात में हुई ठंडक से लोगों ने काफी राहत ली। कई दिनों से उमस भरी गर्मी थी लेकिन इस बरसात से गर्मी से निजात मिली है। बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, पंजाब पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से 1 जुलाई की देर रात से ही मौसम बदल जाएगा। राज्य में 2 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में भी आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश के आसार हैं। वहीं 2 जून से पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा में मानसून सक्रिय: इन 5 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें ये खबर