खाकी फिर से हुई दागदार! हरियाणा में ASI रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 04:46 PM (IST)
करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। यहां एसीबी ने दरोगा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला कुंजपूरा थाने का है। कुंजपुरा थाने के ASI अनुज कुमार को रिश्वत लेते हुए दबोचा। फिलहाल पुलिस ASI को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।