ACB ने रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अदालत में दाखिल की चार्जशीट

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 09:09 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुग्राम में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के साल 2022 मामले में जांच पूरी करते हुए तत्कालीन निरीक्षक और वर्तमान डीएसपी सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक का नाम मारपीट के मामले से निकालने के लिए उसके परिवार से चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

ब्यूरो की जांच रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला बिलासुर थाने में साल 2020 से जुड़ा है। आरोपियों ने सीआरपीएफ से सेवानिवृत एक जवान से उसके बेटे का नाम मारपीट के मुकदमे से हटाने के नाम पर चार लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित का आरोप था कि रुपये लेने की ऑडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी साफ दिख रहे है। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

 

ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में तीन अधिकारियों को नामजद किया गया है। इनमें जयप्रकाश जो उस समय निरीक्षक थे और अब उप पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। नरेंद्र गुलिया तत्कालीन उप-निरीक्षक और आजाद सिंह तत्कालीन मुख्य सिपाही थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static