Panipat news: यमुना नदी में स्नान करने गई 2 महिलाओं के साथ हुआ हादसा, एक की गई जान

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 09:10 AM (IST)

पानीपत : प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पानीपत से सामने आया है जहां बापौली कस्बे के अंतर्गत हादसा हो गया। जहां यमुना नदी पर स्नान करने गई स्कूटी सवार दो महिलाओं का एक्सीडेंट हो गया। रास्ते में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बिहोली का रहने वाला है। उसकी भाभी कविता और मुकेश गांव से स्कूटी पर सवार होकर यमुना नदी में स्नान करने सनौली गई थी। सुबह करीब 10 बजे मुकेश के बेटे हैप्पी ने फोन कर बताया कि उन दोनों का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां पहुंच कर पता लगा कि राहगीरों द्वारा दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इसके बाद परिजन अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि कविता की मौत हो चुकी है, जबकि मुकेश की हालत स्थिर बनी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static