Accident News: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों में जोरदार टक्कर, 1 युवक की मौत, साथी घायल
punjabkesari.in Sunday, May 25, 2025 - 08:24 PM (IST)

डेस्कः यमुनानगर में दर्दनाक हादसा हुआ। सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर रात्रि में दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और बाइक चला रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसा गांव पांसारा के पास हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेजा। वहीं, पुलिस ने आरोपी की बाइक के नंबर को ट्रेस कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों दोस्त रोहित और जावेद घर का सामान लेने के लिए यमुनानगर शहर आ रहे थे। तभी जब वह गांव पांसारा से करीब 50 मीटर की दूरी पर सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर के कारण दोनों बाइकें सड़क पर गिर गए। अज्ञात चालक कुछ देर रुकने के बाद मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि जावेद को सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसे डॉक्टरों ने इलाज के बाद घर भेज दिया।
जावेद मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम, यमुनानगर से मिली। सूचना के आधार पर ASI पवन कुमार और HC निर्मल सिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने जावेद के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जावेद से मिले बाइक नंबर के आधार पर वाहन के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)