यमुनानगर में नहर में भाई को डूबता देख दूसरे ने लगाई छलांग, दोनों डूबे...तलाश में जुटे गोताखोर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 03:31 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के कस्बा बुढ़िया में आज सुबह पश्चिमी यमुना नहर पर पूजा पाठ की सामग्री लेकर दो भाई आर्यन और उदय घर से सीधे नहर पर पहुंचे थे। नहर के किनारे पर खड़े होकर दोनों ने जैसे ही पूजा पाठ की सामग्री को नहर में फेंका तभी एक भाई का पांव स्लिप हो गया और वह नहर में जा गिरा। भाई को नहर में डूबता देख दूसरा भाई भी नहर में कूद गया, लेकिन नहर पक्की होने के कारण यह लोग पानी की गहराई भी समझ नहीं पाए और देखते ही देखते दोनों भाई पानी के बहाव में आगे बहते चले गए। 

PunjabKesari

स्थानीय लोगों ने जब यह सब देखा तो उन्होंने तुरंत इस मामले की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। हालांकि गोताखोर नहर में बार-बार गोता लगाकर दोनों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद अभी भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है तो वहीं गोताखोर लगातार दोनों को ढूंढने का प्रयास करने में जुटे हुए हैं। पानी में डूबने वाले दोनों भाई पास के गांव भगवानगढ़ के बताए जा रहे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static