Road Accident: बाइक पर जा रहे दंपती के साथ हादसा, पति की मौत... पत्नी घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 03:35 PM (IST)

यमुनानगरः यमुनानगर थाना क्षेत्र में कलानौर के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपती को साइड मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरे। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी भी चोटिल हुई। मृतक की पहचान विकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक पर केस दर्ज किया। 

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के गांव धीर माजरा निवासी हितेश कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई 40 वर्षीय विकेश कुमार अपनी पत्नी रूबी के साथ बाइक पर यमुनानगर से कुरुक्षेत्र जा रहा था।  तभी एक ट्रक ने उन्हें साइड मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दोनों नीचे जा गिरे।

दुर्घटना में विकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान विकेश की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के उझारी हसनपुर निवासी मोहम्मद अकील के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static