हजारो कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर! लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को लेकर बड़ा फैसला... जल्द करें ये काम

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 01:43 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा ग्रामीण बैंक ने लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को बंद करने का फैसला लिया है। बैंक की विभिन्न शाखाओं में ऐसे खातों की पहचान कर ली गई है, जिनमें पिछले तीन वर्षों से कोई लेनदेन नहीं हुआ है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि निष्क्रिय खातों का दुरुपयोग होने की आशंका रहती है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

जारी निर्देशों के अनुसार, जिन खातों में एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 तक कोई लेनदेन नहीं हुआ और जिनका शेष राशि शून्य है, उन्हें नोटिस भेजा गया है। संबंधित खाताधारकों को अपने खाते

बैंक प्रबंधन ने विभिन्न शाखाओं में ऐसे खातों की पहचान की सक्रिय कराने के लिए शाखा मे जाकर आवश्यक केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके लिए 17 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि अगस तय अवधि तक खाताधारक प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो 18 मार्च से ऐसे खाते बिना अतिरिक्त सूचना के बंद कर दिए जाएंगे। आयकर विभागा या किसी वैधानिक एजेंसी के आदेश पर फ्रीज किए गए खाते इस कार्रवाई से बाहर रहेंगे। बैंक ने ग्राहकों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने क अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static