खाकी पर दुस्साहस: गिरफ्तारी वारंट दिखाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर बोला हमला, ASI हुआ घायल
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 04:30 PM (IST)
कैथल: अदालत की तरफ से एक मामले में जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट दिखाकर आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट की गई है। मारपीट में कलायत थाना पुलिस का एएसआइ घायल हो गया। एएसआइ राजेश की शिकायत पर गांव कौलेखां निवासी प्रभात के विरुद्ध एससी एसटी सहित सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
21 मई को साथी होमगार्ड कर्मचारी अमरजीत के साथ गिरफ्तारी वारंट लेकर आरोपित प्रभात को पकड़ने के लिए गांव कौलेखां गया था। कलायत नहर पुल के पास आरोपित की बाइक की दुकान पर पहुंच गया था। दोपहर के करीब दो बजे उसे आरोपित दुकान पर मिल गया था। सिविल लाइन थाना में दर्ज एक केस में आरोपित के वारंट जारी हुए थे। उसने आरोपित को गिरफ्तारी वारंट दिखाए और उसे हिरासत में लेने लगा, तभी आरोपित ने उसे जगालियां देनी शुरू कर दी व मारपीट की।