गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कैथल, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल...5 गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 12:02 PM (IST)
कैथल : कैथल में नशा तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। वहीं इस एनकाउंटर में एक आरोपी पैर पर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को दबोच लिया है।
बताया जा रहा है कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम को सूचना मिली थी कि गांव फरल के पास सिरसा ब्रांच नहर के समीप नशे की खेप के साथ कई तस्कर मौजूद है। पुलिस की टीम ने जब तस्करों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच दबिश डाली तो तस्करों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।
वहीं पुलिस टीम ने जब आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की तो एक तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई। टीम ने मौके से आरोपियों को काबू कर लिया है। मुठभेड़ में घायल तस्कर की पहचान मटौर गांव निवासी संदीप के रुप में हुई है। टीम ने मुठभेड़ में घायल तस्कर के साथ अन्य चार आरोपियों को दबोच लिया।