रेहड़ी की आड़ में आरोपी बेच रहा था गांजा, किया काबू, पहले भी पकड़ा गया था नशा बेचते
punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 11:35 AM (IST)
रेवाड़ी : रेवाडी़ जिले में एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने गांजा बेचते हुए आरोपी को काबू कर लिया है तथा उसके कब्जे से गांजे की कई पुड़ियां बरामद की है।
एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर के मोहल्ला बास सिताबराय निवासी राजू सैनी उर्फ चैंपियन अनाज मंडी के पास एक रेहड़ी की आड़ में गांजा बेचता है। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांजे सहित काबू किया। तलाशी में उसके कब्जे से 32 पुड़ियां गांजे की बरामद हुईं, जिसमें 139 ग्राम गांजा था। यह आरोपी इससे पहले भी नशा बेचते हुए पकड़ा जा चुका है। इन दिनों जमानत पर था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हांसी पुलिस का ''ऑपरेशन क्लीन'', नशा तस्करों की स्कॉर्पियो जब्त, 65 किलो गांजे के साथ 4 लोग गिरफ्तार