ACS अंकुर गुप्ता ने मंडियों का किया निरीक्षण, कहा सुचारू रूप से चल रहा खरीद व उठान
punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 03:01 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अनाज मंडियों में गेंहू की खरीद को लेकर गुरुवार को पशु पालन एंव डेयरी तथा मत्स्य विभाग के ACS अंकुर गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान आढ़तियों से खरीद को लेकर बातचीत की। अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता ने कहा कि खरीद व उठान ठीक से चल रहा है, शुरू में दिक्क्त आती है। लेकिन अब सब कुछ ठीक है।
ACS अंकुर गुप्ता ने चेक की गेहूं की नमी
प्रदेश की मंडियों में गेंहू की फसल की खरीद से लेकर उठान में किसी तरह की समस्या न आए इसको लेकर सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को मंडी के दौरे करने के निर्देश दिया है। गुरुवार को अंबाला की अनाज मंडियों का दौरा करने पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता पहुंचे। इस दौरान अंकुर गुप्ता ने गेहूं खरीद प्रक्रिया के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों व आढ़तियों से बातचीत की। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता ने सम्बन्धित अधिकारियों से अभी तक मंडी में गेहूं की कितनी आवक हो चुकी है, कितनी खरीदी हुई है और कितनी लिफ्टिंग हो चुकी है। इन सब की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं की ढेरियों पर जाकर नमी मीटर के माध्यम से गेहूं की नमी को भी चेक किया।
सब सुचारू रूप से चल रहा हैः अंकुर गुप्ता
अंकुर गुप्ता ने इस दौरान मंडी में पेयजल, शौचालय के साथ-साथ अन्य सभी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो मंडियों का दौरा किया है। दोनों मंडियों में सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं। गेहूं खरीद कार्य के साथ-साथ लिफ्टिंग का कार्य भी बेहतर तरीके से किया जा रहा है। किसानों को समयबद्ध तरीके से उनकी पेमैंट भी दी जा रही है। शुरुआत में एक साथ गेंहू आने से दिक्क्त आई थी। लेकिन अब सब कुछ सुचारु रूप से चल रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)