Haryana Weather: हरियाणा में सूर्य का दिखेगा रौद्र रूप, सिरसा रहा सबसे गर्म, पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट....

punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 09:26 AM (IST)

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून आने से पहले गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 13 और 14 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  

 IMD ने 5 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में भीषण गर्मी और दिन-रात में गर्म हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं हरियाणा के बाकी हिस्सों में यलो अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि अगले 4 दिनों में लू चलने की संभावना है। हरियाणा में पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 

सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान पंचकूला में रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सिरसा में तापमान 46.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रोहतक में तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने लगातार 13 जून तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

हरियाणा में 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 10 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में ऑरेंज अलर्ट। बाकी हरियाणा में यलो अलर्ट।
  • 11 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में ऑरेंज अलर्ट। बाकी हरियाणा में यलो अलर्ट।
  • 12 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, सोनीपत, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और महेंद्रगढ़ में यलो अलर्ट और बाकी हरियाणा में मौसम सामान्य रहेगा।
  • 13 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में यलो अलर्ट और बाकी हरियाणा में मौसम साफ रहेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static