CET Admit Card Out: हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से तुरंत करें Download
punjabkesari.in Friday, Jul 18, 2025 - 08:55 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पेपर के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड करके सेंटर का पता लगा पाएंगे। अभ्यर्थी cet2025groupc.hryssc.com लिंक पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी सूचना आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाल कर दी।
बता दें कि 26 व 27 जुलाई को ग्रुप-C भर्ती के लिए CET एग्जाम होगा। प्रदेश में परीक्षा के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 27 जुलाई को तो रविवार है। ऐसे में स्कूल और कॉलेजों को 26 तारीख यानी शनिवार के दिन छुट्टी रखनी होगी। CET एग्जाम के लिए 13 लाख 47 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। इसके लिए 1,350 सेंटर बनाए गए हैं। कैंडिडेट्स को परीक्षा सेंटर तक लाने और ले जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा मिलेगी। महिला कैंडिडेट्स के परिवार का एक सदस्य भी मुफ्त में उनके साथ यात्रा कर पाएगा।
हरियाणा CET 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hryssc.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "HSSC CET 2025 Admit Card Download Link" पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें Login Dashboard दिखाई देगा।
- यहां अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- अगर पासवर्ड भूल गए हैं, तो ‘Forget Your Password/CET Reg. No.’ पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर OTP आएगा, जिसके जरिए आप नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं और एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)