पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर जिला न्यायालय पंचकूला के अधिवक्ताओं ने मनाई खुशी, पूरे कोर्ट परिसर में लड्डू बांटे

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 02:59 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): पंचकूला, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खबर जैसे ही देशभर में फैली, वैसे ही हरियाणा के पंचकूला स्थित जिला न्यायालय परिसर में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक राजनीतिक घटनाक्रम पर अधिवक्ताओं ने उत्साह व्यक्त करते हुए कोर्ट परिसर में लड्डू बांटकर जश्न मनाया।

जिला न्यायालय पंचकूला में सुबह से ही अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। जैसे ही सरकार गठन की पुष्टि हुई, अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। पूरे परिसर में उल्लास और उत्सव का वातावरण बन गया, जहां अधिवक्ताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर अधिवक्ता भाग सिंह नेगी ने कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई सरकार जनहित में कार्य करेगी और देश के विकास को नई दिशा देगी। अधिवक्ता जितेन्द्र शर्मा ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह बदलाव देश की राजनीति में एक सकारात्मक संकेत है।

अधिवक्ता राजेश कौल, पंकज भंवरा, दीपांशु सिनसिनवार और रणधीर सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी इस अवसर पर एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने मिलकर लड्डू वितरित किए और इस खुशी के पल को साझा किया।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static