61 दिन बाद ग्रामीणों का धरना खत्म; चानौत गांव में 4 इंच के टी-कनेक्शन से मिलेगा भाखड़ा का पानी, सरकार से बनी सहमति...

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 06:20 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हिसार जिले के चानोत गांव में पेयजल की मांग को लेकर पिछले 61 दिनों से चल रहा ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और चानोत धरना समिति के बीच हुई बैठक में गांव को भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने पर सहमति बन गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भाखड़ा नहर से हांसी आ रही पाइपलाइन में 4 इंच का टी-कनेक्शन लगाकर चानौत गांव को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। लंबे समय से इसी मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे।

बता दें कि हिसार जिले के चानोत गांव में पेयजल की मांग को लेकर पिछले 61 दिनों से ग्रामीणों का धरना जारी था। इस धरने के बीच आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर हांसी पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, हांसी से विधायक विनोद भयाना मौजूद रहे।  यहां चानोत धरना समिति और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई अहम बैठक के बाद सहमति बन गई और पेयजल की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया है।  

इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि चानौत गांव को 4 इंच का टी-कनेक्शन लगाकर पानी की आपूर्ति की जाएगी। हांसी के लोगों का कहना था कि जो हमारे गांव के पास से जो पाइपलाइन जा रही है उसी से पानी मिलाना चाहिए। अब ग्रामीणों से टी को लेकर सहमति बन गई है। अगर भविष्य में कभी भी पानी की किल्लत हुई तो इस टी-कनेक्शन को खोलकर ग्रामीणों को तुरंत पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static