कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में अग्निवीर की मौत, भतीजी ने भी तोड़ा दम...सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 09:20 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा–यमुनानगर हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अग्निवीर जवान और उसकी भतीजी की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का इलाज कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के दौरान उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अग्निवीर आर्यन और 11 वर्षीय कनिका निवासी बड़ौंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घटना के बाद गांव में शौक का माहौल है।

लाडवा से लौट रहे थे घर

पुलिस के मुताबिक आर्यन अपनी भतीजी कनिका और भतीजे अभि के साथ कार में सवार होकर लाडवा गया था। शाम के समय तीनों वापस अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे गांव लाठी धनीरा–जैनपुर जाटान के बीच उनकी कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार खेत में पलट गई। हादसे के बाद आस-पास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और तीनों को कार से बाहर निकालकर लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आर्यन और कनिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभि की हालत गंभीर देखते हुए उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

उधर थाना लाडवा के एसएचओ गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्यन और कनिका के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static