प्रॉपर्टी टैक्स विवाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता, जानिए क्या था पूरा

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2025 - 04:48 PM (IST)

हिसार: डॉ. कपिल सिंगला मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। डॉ. सिंगला ने खुद इसकी पुष्टि की है। बता दें कि बुधवार को साईं अस्पताल के संचालक डॉ. कपिल सिंगला नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स ठीक करवाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निगम कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इस पर निगम कार्यालय में काफी हंगामा हुआ था।
 
उनका कहना था कि निगम ने उनके अस्पताल के भवन की तीसरी मंजिल पर निर्माण दर्शा रखा है, जबकि इस मंजिल पर कोई निर्माण नहीं किया हुआ है। इस पर निगम ने तुरंत मौके पर कर्मचारी भेजे तो वहां तीसरी मंजिल पर एक शेड बना मिला था। उधर, निगम कर्मचारियों ने डॉ. सिंगला पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर निगम प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। वहीं चिकित्सक के परिजनों की तरफ से इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static