भाजपा-जजपा गठबंधन को पति-पत्नी का रिश्ता बताने पर अजय चौटाला ने पिता पर किया पलटवार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 10:51 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): जननायक जनता पार्टी के संरक्षक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सिरसा में अपने ही पिता व पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला पर निशाना साधा है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने ओमप्रकाश चौटाला के भाजपा-जजपा गठबंधन को पति-पत्नी का रिश्ता बताने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जजपा सहयोगी है। सरकार के साथ जजपा मिलकर काम कर रही है, रिश्ते को कोई भी नाम दे सकते हैं। 

उन्होंने ओम प्रकाश चौटाला पर पलटवार करते हुए कहा कि 2005 से पहले ओम प्रकाश चौटाला की इनेलो और भाजपा का गठबंधन था। उस समय इनेलो और भाजपा का क्या रिश्ता था? इनेलो भाजपा सरकार में ओमप्रकाश चौटाला भाजपा के साथ किस रिश्ते के साथ काम करते थे? अजय सिंह चौटाला ने इनेलो द्वारा 25 सितंबर को जींद में थर्ड फ्रंट के गठन करने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि थर्ड फ्रंट बनने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

इसके अलावा किसान आंदोलन पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए ही किसान आंदोलन का समाधान होगा। सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती को लेकर जजपा अभी प्रदेशभर में कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के नूंह में 25 सितंबर को देवीलाल का सबसे बड़ा स्टेचू लगाया जाएगा। 

अजय सिंह चौटाला ने इनेलो की जींद में होने वाली रैली पर भी संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि इनेलो की जींद रैली अगर 200 एकड़ में होती तो ऐतिहासिक होने का दावा सही होता लेकिन इनेलो द्वारा जींद की मंडी में छोटे कार्यक्रम को बड़ी रैली करने का दावा किया जा रहा है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static