अनिल विज के दावे पर अजय चौटाला का कटाक्ष, कहा- क्या 2-2 मुख्यमंत्री बनाएगी भाजपा

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2024 - 08:13 PM (IST)

टोहाना(सुशील सिंगला) बीजेपी नेता अनिल विज के द्वारा मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा जिस भी पार्टी के पास 46 विधायक होंगे। उस पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा और विधायक बनाने का काम जनता करेगी। अजय चौटाला ने कहा कि अनिल विज को सोच समझ कर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले सीएम की घोषणा की है, क्या चुनाव जीतने के बाद 2-2 मुख्यमंत्री भाजपा बनाएगी।

अनूप धानक के जजपा छोड़ने पर बोले अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जिसने भी छोड़ी है। उसका विरोध हो रहा है, पब्लिक सब जानती है। अजय चौटाला टोहाना इलाके में जजपा के उम्मीदवार हवा सिंह के कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।

टोहाना में जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार हवा सिंह के कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला आज टोहाना पहुंचे। विधिवत रूप से कार्यालय का शुभारंभ किया। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए अजय सिंह चौटाला ने अनिल विज के मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस भी पार्टी के पास 46 विधायक होंगे। उसी का मुख्यमंत्री बनेगा और यह फैसला जनता के हाथ में है। 

वहीं बीजेपी से गठबंधन को लेकर पूछे सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि बीजेपी का साथ देने का खामियाजा वह लोकसभा चुनाव में भगत चुके हैं। एक गुनाह के लिए दो-दो सजा नहीं हो सकती।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static