अक्षय नंदा बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 05:44 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): पिहोवा के युवा भाजपा नेता अक्षय नंदा को प्रदेश संगठन में एक बडी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस युवा नेता को भाजपा लीगल सैल हरियाणा प्रदेश की तरफ से प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को लेकर पिहोवा हल्का में खुशी की लहर है। इससे पहले वह जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी भी निभा चुके है। अब हरियाणा भाजपा लीगल सैल के प्रदेश संयोजक रणबीर सिंह ढाका ने भाजपा नेता अक्षय नंदा को प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के रूप में एक अहम जिम्मेवारी दी है।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अक्षय नंदा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड, मुख्यमंत्री मनोहर लाल , प्रदेश संयोजक रणबीर सिंह ढाका, राज्य मंत्री संदीप सिंह व भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में एक सच्चे सिपाही की तरह कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस सरकार के कार्यकाल में जितनी भी योजनाएं है उनकों समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर सरकार के सपनों को साकार करने का काम करेंगे। इस सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है और प्रदेश के हर जिले में हरियाणा एक हरियाणवी एक तथा सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर काम करने का काम किया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)