हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट , जानें अगले 36 घंटों का पूर्वानुमान

punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 05:34 PM (IST)

हिसार: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चूका है। एक बार फिर अचानक मौसम के बदलाव ने सब को हैरान कर दिया है। कल भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश ओलावर्ष्टि से काफी नुकशान हुआ था।

बता दें की अगले कुछ घंटों में हरियाणा के हिसार फतेहाबाद और हिसार में बारिश होने का अनुगमन है।एक बार फिर मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पिछले कुछ दिनों में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह में ओलावृष्टि हुई।  मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों में राजस्थान की सीमा से लगे राज्य के जिलों को तेज हवाओं और तूफानों का सामना करना पड़ सकता है।

पहले भी हो चुकी है बारिश कुछ दिनों पहले राज्य में भारी बारिश हुई थी।वहीं पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र के साथ-साथ जींद, फतेहाबाद और कैथल सहित जीटी रोड बेल्ट में रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हुई। भारी बारिश के कारण धान और मक्के की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static